घायल युवक की पहचान अभिषेक (19) के रूप में हुई है। वह मूलत: देवरिया यूपी का रहने वाला है। शुक्रवार दोपहर करीब 3.50 बजे पुलिस को सुप्रीम कोर्ट के डी गेट के पास एक युवक के आग लगाने की सूचना मिली।
सुप्रीम कोर्ट के गेट के सामने एक युवक ने शुक्रवार दोपहर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। लेकिन समय रहते पीसीआर कर्मियों को उस पर नजर पड़ गई और पुलिसकर्मियों ने उसपर कंबल डालकर आग बुझा दी। पुलिसकर्मियों ने घायल युवक को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 30 फीसदी झुलसी अवस्था में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
घायल युवक की पहचान अभिषेक (19) के रूप में हुई है। वह मूलत: देवरिया यूपी का रहने वाला है। शुक्रवार दोपहर करीब 3.50 बजे पुलिस को सुप्रीम कोर्ट के डी गेट के पास एक युवक के आग लगाने की सूचना मिली। तिलक मार्ग थाने की पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक गेट के पास तैनात पीसीआर कर्मियों ने आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचा चुके थे।
शुरुआती जांच में पता चला कि अभिषेक 12वीं पास है। उसने देवरिया के स्थानीय थाने में एक दबंग के खिलाफ शिकायत की थी। लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। जिसकी वजह से वह अवसाद में था। इसलिए वह सुप्रीम कोर्ट के पास आकर खुदकुशी का प्रयास किया। पुलिस अधिकारी इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।