फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: छह साल पहले हुए झगड़े में सपेरे की पिटाई, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों ने जमकर किया हंगामा

Sun, 23 Oct 2022 10:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

रविवार को गुस्साए परिजनों ने रामनाथ का शव गाजीपुर थाने के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप था कि मामले में पुलिस ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है। पुलिस ने समझाकर परिजनों को वहां से हटाया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 गाजीपुर में छह साल पहले हुए झगड़े का बदला लेने के लिए एक व्यक्ति ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर सपेरे की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान पीड़ित लाला रामनाथ (40) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजन पहले उनको उपचार के लिए एलबीएस अस्पताल ले गए, जहां से उनको जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से भी परिजन रामनाथ को सफदरजंग अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान शनिवार रात को रामनाथ ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


रविवार को गुस्साए परिजनों ने रामनाथ का शव गाजीपुर थाने के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप था कि मामले में पुलिस ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है। पुलिस ने समझाकर परिजनों को वहां से हटाया। अब पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, लाला रामनाथ परिवार के साथ पुराना फरीदाबाद इलाके में रहते था। रामनाथ संन्यासी सपेरे हैं। इनके परिवार के बाकी सदस्य गाजीपुर स्थित सपेरा बस्ती में रहता है। 18 अक्तूबर को वह अपने आधार कार्ड में कुछ अपडेट कराने के लिए बड़े भाई प्यारे सिंह के पास आए हुए थे। रात के समय वह पेपर मार्केट से घर लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में उनको कर्मी नामक व्यक्ति मिला।
विज्ञापन


करीब छह साल पहले कर्मी का रामनाथ से झगड़ा हुआ था। कर्मी ने अपने दो बेटों के साथ रामनाथ को रोक लिया। उसने रामनाथ से कहा कि वह आज उससे अपना पुराना हिसाब किताब चुका लेंगे। ये कहकर आरोपियों ने रामनाथ की लातों-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। इस बीच एक बेटा डंडा ले आया। रामनाथ पर डंडों से भी हमला किया गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें