फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बीड़ी ने ले ली जान: इनकार करने पर चाकू मारकर की हत्या, सभी आरोपी नाबालिग; चार को पुलिस ने दबोचा

Wed, 20 Sep 2023 08:40 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में आरोपियों ने मंगलवार शाम को चाकू घोंपकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय युवक अपने छोटे भाई और दोस्तों के साथ काम से गया था। वहां वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में मंगलवार शाम बीड़ी देने से इनकार करने पर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अरुण (18) के रूप में हुई है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने चार नाबालिग को अरुण की हत्या के मामले में पकड़ा है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि वारदात के समय चारों नाबालिग नशे की हालत में थे। इन लोगों ने अरुण से बीड़ी मांगी। मना करने पर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अरुण ने दम तोड़ दिया।
 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है। अरुण की हत्या के आरोप में पकड़े गए चारों नाबालिगों की उम्र 15 से 17 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करने का प्रयास कर रही है। 

पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर अरुण का शव परिवार को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बहराइच, यूपी का रहने वाला अरुण अपने परिवार के साथ मुल्ला कालोनी के नजदीक पेपर मार्केट एरिया में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता, दो भाई और एक बहन है। अरुण गुजरात में एक नमकीन बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था। अभी पांच दिनों पूर्व ही वह छुट्टी लेकर घर आया था।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब 6.45 बजे अरुण अपने छोटे भाई करन के अलावा दोस्त मस्तराम और रितिक के साथ बाहर किसी काम से निकला था। इस बीच छोटी मस्जिद मुल्ला कालोनी के पास चार लड़कों ने अरुण से पीने के लिए बीड़ी मांगी। मना करने पर आरोपी आग बबूला हो गए। इन लोगों ने अरुण को पकड़ा और चाकू से हमला कर दिया।

बाद में आरोपी फरार हो गए। करन और उसके दोस्त अरुण को एलबीएस अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान अरुण ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सीसीटीवी से पड़ताल की। छानबीन के बाद पुलिस ने चारों नाबालिगों को दबोच लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें