फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: आप ने उठाई हवा-पानी के अधिकार की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा-समाधान देने की जगह एयर और वॉटर प्यूरीफायर पर जीएसटी वसूल रही सरकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली इकाई के संयोजक सौरभ भारद्वाज और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने प्रदूषण के खतरनाक स्तर और सरकार की भूमिका को लेकर तीखी आलोचना की है। आप नेताओं का कहना है कि केंद्र और दिल्ली सरकार प्रदूषण कम करने की दिशा में काम करने की जगह अतिरिक्त टैक्स का बोझ जनता पर डाला जा रही है।
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर कहा दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत की हवा जानलेवा हो चुकी है, लेकिन सरकार समाधान देने की जगह एयर और वॉटर प्यूरीफायर पर 18 फीसदी जीएसटी वसूल रही है। जब लोग अपने परिवार को प्रदूषण से बचाने के लिए एयर प्यूरीफायर खरीदने जाते हैं, तो उन्हें पता चलता है कि सरकार उस पर भारी टैक्स लगा रही है। यह जनता के साथ अन्याय है। सरकार यदि प्रदूषण कम नहीं कर सकती, तो कम से कम इन आवश्यक उपकरणों से जीएसटी हटाकर लोगों को राहत दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज ने भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली के वन क्षेत्रों में नए एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन लगाए जा रहे हैं, ताकि औसत एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआई) कम दिखाया जा सके। भाजपा सरकार को सिर्फ आंकड़ों की चिंता है, प्रदूषण और लोगों के स्वास्थ्य की नहीं। वहीं मनीष सिसोदिया ने भी केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें