रात 11 बजे के बजाय एक घंटे पहले आखिरी मेट्रो रवाना होगी। त्योहार के मौके पर किए गए इस बदलाव को देखते हुए यात्रियों को गंतव्य तक समय पर पहुंचने के लिए परिवर्तित समय सारिणी का पालन करने का सुझाव दिया गया है।
दिवाली के दिन सोमवार को मेट्रो की सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी मेट्रो रात 10 बजे तक मिलेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल ने बयान जारी किया है।
विज्ञापन
उन्होने बताया कि टर्मिनल स्टेशनों से रात 11 बजे के बजाय एक घंटे पहले आखिरी मेट्रो रवाना होगी। त्योहार के मौके पर किए गए इस बदलाव को देखते हुए यात्रियों को गंतव्य तक समय पर पहुंचने के लिए परिवर्तित समय सारिणी का पालन करने का सुझाव दिया गया है।