फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः कक्षा चार के विद्यार्थियों को दिया भारत का गलत नक्शा, हड़कंप मचने के बाद जांच शुरू

Fri, 18 Sep 2020 03:52 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत का नक्शा - फोटो : PIB
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में चल रही ऑनलाइन पढ़ाई के बीच विद्यार्थियों के पास भारत का गलत नक्शा पहुंच गया। इसमें आजादी के बाद के भारत के नक्शे में गुलाम कश्मीर (पीओके) को पाकिस्तान में दिखाया गया है, जबकि भारत इसे अपना हिस्सा मानता है।

विज्ञापन


उत्तरी निगम क्षेत्र में लगभग 700 विद्यालय हैं, जिनमें तीन लाख से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। बुधवार को कक्षा चार के विद्यार्थियों को पर्यावरण अध्ययन की कार्य योजना के तहत दो नक्शे दिए गए थे। इनमें एक आजादी से पहले और दूसरा आजादी के बाद का था। ऐसे में दूसरे नक्शे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मामला पकड़ में आने के बाद निगम में अफरातफरी मची हुई है।

इस बाबत स्थायी समिति के अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी का कहना है कि किसी से ऑनलाइन सामग्री में भूल हो गई है। प्रशासनिक स्तर पर इसकी जांच की जा रही है कि इसमें किसकी गलती है। कोई भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें