नई दिल्ली। राजधानी के अनेक मंदिरों, शक्तिपीठों और सिद्धपीठों में मंगलवार को अष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। मंदिरों व सिद्धपीठों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। झंडेवाला मंदिर में अष्टमी के अवसर पर विशेष आयोजन होगा। अष्टमी को पूरी रात मंदिर खुला रहेगा। कालकाजी मंदिर में मां की विशेष पूजा और शृंगार किया गया। काल रात्रि का दिन होने से यहां भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए आए। प्रचीन बद्रीभगत झंडेवालान मंदिर में श्रद्धालुओं का पूरा दिन तांता लगा रहा। वहीं छतरपुर स्थित श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में भी पूर्ण विधान के साथ मां की आराधना की गई। प्रीत विहार स्थित गुफा वाले मंदिर में भी पूजा अर्चना की गई। ब्यूरो