फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस: ऑक्सीग्रीन मिशन के जरिये 10 अलग-अलग शहरों में 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य

Sat, 05 Jun 2021 11:03 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इस पहल का एकमात्र उद्देश्य वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरे-भरे और बेहतर विश्व का निर्माण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरित भविष्य के साथ हमारी प्रकृति की बेहतर तरीके से देखभाल करने के उद्देश्य के साथ नारायण सेवा संस्थान प्रकृति और मानवता की सुरक्षा, संरक्षण और बेहतरी की दिशा में एक अनूठी पहल ‘ऑक्सीग्रीन’ मिशन लेकर आया है।

विज्ञापन


इस पहल का एकमात्र उद्देश्य वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरे-भरे और बेहतर विश्व का निर्माण करना है। नारायण सेवा संस्थान ‘ऑक्सीग्रीन’ मिशन के तहत 10 अलग-अलग शहरों में 1000 पौधे लगाएगा। नारायण सेवा संस्थान ने जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए ग्रीनहाउस गैसों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए एक स्वस्थ वातावरण का लक्ष्य बनाया है।

विश्व पर्यावरण दिवस की थीम पर, दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद, उदयपुर, मेरठ, परभणी, आगरा, हैदराबाद, चंडीगढ़ और अंबाला में 1000 पौधे लगाए जाएंगे और इस तरह ईको सिस्टम को संतुलित करते हुए हमारे आसपास के पर्यावरण को अनुकूल बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन





नारायण सेवा संस्थान के प्रेसीडेंट प्रशांत अग्रवाल ने कहा, विश्व पर्यावरण दिवस पर हम युवा पीढ़ी को पहले से भी अधिक मजबूती के साथ प्रकृति के साथ जोड़ना चाहते हैं और इस दिशा में उसे प्रोत्साहित करना चाहते हैं, ताकि वे प्रकृति मां की देन को बेहतर तरीके से समझ सकें।

ऊर्जा के संरक्षण और अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए, हमने वातावरण में प्राकृतिक ऑक्सीजन को बढ़ाने के लिए पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान दौर में जबकि मानवता के पास आगे एक बड़ा मिशन है और इसे पूरा करने के लिए हमारे पास ज्यादा समय नहीं है - हमें दुनिया भर में बच्चों और युवाओं की जरूरत है जो हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को संरक्षित करने और हरित और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए आगे आना चाहते हैं।

इस अभियान में शहर के दानदाता और स्वयंसेवक पौधरोपण को पूरा करने में नारायण सेवा संस्थान की मदद करेंगे। साथ ही, एनएसएस टीम द्वारा 1000 पौधे संबंधित दानदाताओं को शहर में वितरित किए जाएंगे और दानदाता उन्हें अपने शहरों में लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें