नई दिल्ली। बॉर्डर खुलने के बाद गुरुग्राम कारखाने में काम करने वालों का आना जाना शुरू हो गया है। हालांकि अधिकतर कर्मी अपने गांव चले गए हैं, लेकिन जिन फैक्ट्रियों में काम शुरू हो चुका है, वहां आने जाने वालों को राहत मिली है। सैकड़ों की संख्या में में लोग काम के सिलसिले में जाते हैं। दोपहर बाद करीब तीन बजे शिफ्ट खत्म होने के बाद दिल्ली लौट रहे कामगार बॉर्डर तक ऑटो या ई रिक्शा से पहुंचते हैं। फिरपैदल बॉर्डर पार करने के बाद अपने घरों पर लौटते हैं। हालांकि सीमा पर अब भी पुलिसकर्मियों की तैनाती है पर अब आने-जाने वालों की जांच नहीं हो रही है।