फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के टैंकर ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। चिराग दिल्ली इलाके में बीआरटी कॉरिडोर पर पानी के टैंकर ने एक स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। जबकि स्कूटी चला रहे उसके पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के वक्त दोनों ने ही हेलमेट पहन रखा था। टैंकर चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी टैंकर चालक को ओखला इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान कपिल (40) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

दक्षिण दिल्ली डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि नबीला (18) खानपुर इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थी। उसके परिवार में पिता अब्दुल सतार, मां, एक भाई और दो बहनें हैं। वह भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और 12वीं पास करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। मृतका के चाचा का कहना है कि जब नबीला अपने पिता अब्दुल सतार के साथ ओखला में किसी से मुलाकात करने के बाद स्कूटी से घर लौट रही थी। चिराग दिल्ली इलाके में बीआरटी कॉरिडोर पर एक पेट्रोल पंप के पास अचानक तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने उन्हें साइड से टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी गिर पड़ी। हादसे में हेलमेट लगाने के बाद भी नबीला के सिर और छाती पर काफी गंभीर चोटें आईं। तत्काल आसपास के लोगों की मदद से उसे इलाज के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां करीब तीन घंटे तक इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पीड़िता के पिता के बयान पर केस दर्ज कर टैंकर के नंबर के आधार पर जांच करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें