फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली में युवक के थूकने पर महिला सफाईकर्मी ने पुलिस में की शिकायत, मामला दर्ज

Thu, 16 Apr 2020 08:45 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

न्यू अशोक नगर इलाके में गली में थूकने पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला सफाई कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ कोरोना महामारी के दौरान सार्वजनिक स्थान पर थूककर भारत सरकार की ओर से बीमारी की रोकथाम के संबंध में दिए गए दिशा निर्देश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी 30 वर्षीय बदरूद्दीन डी ब्लॉक न्यू अशोक नगर में रहता है। बुधवार सुबह सात बजे महिला सफाईकर्मी डी ब्लॉक में सफाई करने पहुंची थी। वह डी ब्लॉक की गली में सफाई कर रही थी।

सफाई करने के दौरान उसने एक युवक को अपने मकान की पहली मंजिल की बालकनी से थूकते हुए देखा। सफाईकर्मी ने उसे सार्वजनिक स्थान पर थूकने से मना किया। इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


शोरशराबा होने पर आसपास के लोग भी वहां जुट गए। सभी ने युवक को थूकने से मना किया। लेकिन युवक अपनी गलती मानने को तैयार नहीं था। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की और महिला सफाईकर्मी की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें