फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: हुक्का को लेकर हुए झगड़े में युवक पर चलाई गोली, महिला को लगी, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 May 2021 09:11 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

हुक्का की लड़ाई में कुछ बदमाशों ने एक युवक पर गोली चलाई जो एक महिला को जा लगी। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के डाबड़ी इलाके में हुक्का के लिए हुई कहासुनी में कुछ बदमाशों ने एक युवक पर गोली चला दी। गोली युवक को न लगकर वहां से गुजर रही एक महिला को लग गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना के समय ही एक नाबालिग को पकड़ लिया गया था।
विज्ञापन

 
जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महावीर एन्क्लेव निवासी गुरजोत सिंह, दशरथपुरी निवासी अमृत और नासिरपुर निवासी अमन के रूप में हुई है। गत 14 मई को पुलिस को डाबड़ी के इंडो-चीन रेस्टोरेंट के सामने गोली चलने की सूचना मिली थी। 

मौके पर मौजूद शिकायतकर्ता विनोद ने पुलिस को बताया था कि उसने दोस्त साहिल से हुक्का उधार लिया था। साहिल के फोन करने पर वह उसे हुक्का देने के लिए पहुंचा। जहां मौजूद विपिन, रजत, अमृत, शरद और गुरजोत से उसकी बहस हो गई। 
विज्ञापन


अमृत ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली विनोद को न लगकर वहां से गुजर रही 65 वर्षीय राहगीर शकुंतला के सिर में लग गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया। 

लोगों ने मौके से एक नाबालिग को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके निशानदेही पर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। 20 मई को पुलिस ने एक सूचना पर सेक्टर 19 द्वारका से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें