फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: घर में घुसकर महिला की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर की वारदात, सुबह पड़ोसियों ने देखा तो खून से लथपथ पड़ा था शव
विज्ञापन

क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए, सीसीटीवी से की जा रही पड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त विमला देवी (55) के रूप में हुई है। सुबह महिला जब सो कर नहीं उठी तो पड़ोसी इनको देखने घर पहुंचे। घर में खून से लथपथ शव पड़ा देखकर पड़ोसियों ने शोर मचाया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम व एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। मृतका का गला रेतने के अलावा दोनों हाथों पर किसी धारदार हथियार से कट के निशान मिले हैं। ऐसा लगता है कि महिला ने बचने की खूब कोशिश की। हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि महिला का कुछ परिजनों से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी वजह से हत्या की गई। वारदात के समय महिला के पति गांव गए हुए थे। पुलिस के सूचना देने पर वह वापस लौटे तो पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से एटा, यूपी की रहने वाली विमला देवी परिवार के साथ अमर कालोनी, ज्योति नगर में रहती थीं। इनके परिवार में पति महावीर के अलावा दो बेटे हैं। इनका एक बेटा राजस्थान में रहता है जबकि दूसरा बेटा अलग रहता है। कुछ दिनों से इनके पति एटा, यूपी गए हुए थे। पति एक निजी कंपनी से रिटायर हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें