पूर्वी दिल्ली। नंद नगरी थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नंद नगरी निवासी सरिका के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास और घर से शराब के 205 क्वार्टर और 42,400 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस सारिका से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अलवाल ने बताया कि 23 नवंबर की रात करीब 9:45 बजे पुलिसकर्मी इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक महिला सफेद थैला लेकर खड़ी दिखाई दी। पुलिस को देखकर वह घर में जाने लगी। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो थैले से शराब के 39 क्वार्टर मिले। इसके बाद घर की तलाशी में 166 क्वार्टर और 42 हजार रुपये बरामद हुए। आरोपी नंद नगरी थाने की बीसी है। उसके खिलाफ पहले से इसी तरह के 20 मामले दर्ज हैं। ब्यूरो