फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: सेवानिवृत्ती से एक दिन पहले एसीपी कर दिए गए निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
महकमे के ही कुछ साथियों से पैसे लेकर वापस नहीं करने का आरोप, जांच के बाद हुई कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस महकमे में रिटायरमेंट से ठीक एक दिन पहले एसीपी निलंबित कर दिए गए। महकमे में यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। एसीपी के रिटायरमेंट के लिए बाकयदे मॉल में विदाई पार्टी रखी गई थी। एसीपी ने अपने करीबियों को भी पार्टी का न्योता भेजा हुआ था। निलंबन का लेटर जारी होने के साथ पार्टी भी स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 31 अक्तूबर को एसीपी रोहिताश कुमार का दिल्ली पुलिस में नौकरी का आखिरी दिन था। वह बतौर एसीपी मयूर विहार कार्यरत थे। शुक्रवार शाम मयूर विहार के एक मॉल में अधिकारी की रिटायरमेंट पार्टी का आयोजन किया जाना था। परिवार, स्टाफ और जानकारों को न्यौता दे दिया गया था। पुलिस सूत्र ने बताया कि अधिकारी पर डिपार्टमेंट के ही कई लोगों से लाखों रुपये लिए थे। आरोप है कि उन्होंने उनके रुपये नहीं लौटाए थे। ऐसे में उनके खिलाफ आला अधिकारियों से शिकायत की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रुपये लौटाने के लिए कहा था। बताया जा रहा है कि जब उन्होंने अधिकारियों के कहने पर भी रुपये नहीं लौटाए तो पीड़ितों की शिकायत पर जांच के आदेश दिए गए। जांच के दौरान आरोप सही पाए गए। सूत्रों का कहना है कि अगर एसीपी बिना कार्रवाई रिटायर हो जाते तो पीड़ितों के रुपये मुश्किल से मिल पाते। मगर अब सस्पेंड होने से उन्हें मिलने वाला फंड रुक जाएगा। जब तक वह शिकायतकर्ताओं से समझौता नहीं करेंगे उनका फंड जारी नहीं हो सकेगा। फिलहाल वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें