फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPS Anurag Kumar: कौन हैं दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार, 1994 बैच के हैं आईपीएस अधिकारी

Fri, 17 Jul 2026 03:35 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने 1994 बैच के आईपीएस अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया। वे आईबी में विशेष निदेशक थे और उन्होंने शुक्रवार को कार्यभार संभाला।
विज्ञापन
IPS Anurag Kumar - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस के कमिश्नर सतीश गोलचा को रिटायरमेंट से पहले ही उनके पद से हटा दिया गया है। इसके साथ ही अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद की जिम्मेदारी मिली है। उनकी नियुक्ति से जुड़ा आदेश जारी कर दिया गया है और उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है। जानकारी के अनुसार, सतीश गोलचा का कार्यकाल 2027 में पूरा होने वाला था।

विज्ञापन

अनुराग कुमार बने नए कमिश्नर
केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त (कमिश्नर ऑफ पुलिस) नियुक्त किया है। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया। गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, एजीएमयूटी कैडर (1994 बैच) के आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी और अगले आदेश तक वह दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद पर बने रहेंगे।

आईबी में तैनात थे अनुराग कुमार
अनुराग कुमार के रूप में दिल्ली पुलिस को नया कमिश्नर मिल गया है। जानकारी के मुताबिक, अनुराग कुमार 1994 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वह अभी आईबी में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर तैनात थे।अनुराग कुमार डीसीपी नॉर्थ ईस्ट और उसके बाद डीसीपी नॉर्थ रहे। इसके बाद वो आईबी में डेप्युटेशन पर चले गए। इसके बाद से ही अनुराग कुमार आईबी में ही हैं। शुरुआती दौर से आईबी में नंबर 2 तक वो आईबी में ही रहे। कल ही उनका वापस ट्रांसफर एजीएमयूटी कैडर में हुआ। क्योंकि लंबे समय से अनुराग कुमार आईबी में हैं इसलिए उनका कोई नया फोटो सार्वजनिक नहीं है।
विज्ञापन

एलजी को रिपोर्ट करेंगे सतीश गोलचा
गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि वर्तमान पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा (एजीएमयूटी कैडर, 1992 बैच) नए पुलिस आयुक्त के कार्यभार ग्रहण करने के बाद आगे की नियुक्ति के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल को रिपोर्ट करेंगे। सतीश गोलचा को अगस्त 2025 में दिल्ली पुलिस का कमिश्नर बनाया गया था। उन्होंने तब एसबीके सिंह की जगह ली थी। सतीश गोलचा साल 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह इससे पहले तिहाड़ जेल के डीजी थे। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में डीजीपी का पद भी संभाला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें