फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदलेगा मिजाज, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट; गर्मी से मिलेगी राहत

Fri, 19 Jun 2026 02:06 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने को कहा गया है।
विज्ञापन
मौसम का लुत्फ उठाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण दिल्ली के कुछ हिस्सों में अगले कुछ घंटों के दौरान मौसम अचानक बदल सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

चलेगी तेज हवाएं
आईएमडी के मुताबिक, कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज आंधी चलने और बिजली चमकने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने को कहा गया है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से भी परहेज करने की सलाह दी गई है।

एक सप्ताह तक राहत के आसार
आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले एक सप्ताह तक मौसम सुहावना बना रह सकता है। 18 जून से 21 जून के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना नहीं है। इससे लोगों को गर्मी और लू से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

तापमान में भी रहेगी नरमी
पूर्वानुमान के मुताबिक, 18 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं 19 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 22 और 23 जून को मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहने का अनुमान है, हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें