फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का मौसम : अगले तीन दिन तक फिर झुलसाएगी गर्मी, बुध को बारिश की उम्मीद

Sun, 09 May 2021 05:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • रविवार, सोमवार और मंगलवार को आसमान ज्यादा साफ रहेगा
  • बुधवार से राजधानी दिल्ली परिक्षेत्र के अंदर मौसम फिर से करवट बदल सकता है
विज्ञापन
Delhi weather
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों के लोगों को एक बार फिर तपिश का सामना करना पड़ सकता है। बीते करीब दो हफ्तों से आसमान में बादल छाए रहने के कारण कुछ हद

विज्ञापन

तक राहत मिली थी। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक आसमान बिल्कुल साफ रहने की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को सूरज की तपिश झेलनी पड़ेगी। लेकिन बुधवार को बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि शनिवार की अपेक्षा रविवार, सोमवार और मंगलवार को आसमान ज्यादा साफ रहेगा। ऐसे में दिल्ली और उसके समीप के इलाकों में तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को राजधानी क्षेत्र का तापमान 22 से 38 सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। जबकि रविवार का तापमान 23 से 39, सोमवार को 24 से 40 और मंगलवार को बढ़कर 25 से 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि बुधवार से राजधानी दिल्ली परिक्षेत्र के अंदर मौसम फिर से करवट बदल सकता है। 12, 13 और 14 मई को एक बार फिर से आंधी और रिमझिम बारिश होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो दिल्ली का तापमान भी एक बार फिर से कम होगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि तापमान फिर से गिरकर 23 से 37 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें