फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल बाद सबसे सर्द रही 2 जनवरी, तापमान में अभी बदलाव नहीं

Fri, 03 Jan 2020 05:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
winter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नए साल की दूसरी रात बीते आठ सालों में सबसे सर्द रही। 2012 से अब तक पहली बार न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, पिछले दिनों की तुलना में इसमें इजाफा हुआ है। बृहस्पतिवार दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा 23 डिग्री रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। सुबह घने कोहरे से घिरी होगी, जबकि 7 जनवरी को हल्की बारिश का अंदेशा है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2012-2019 के बीच दो जनवरी का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया। इस बीच यह 12 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि बृहस्पतिवार को यह 4.6 डिग्री सेल्सियस पर था। हालांकि, बीते दिनों की तुलना में इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई। उधर, अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री से ज्यादा 23 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार व शनिवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। घना कोहरा रहने का भी अनुमान है। शुक्रवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान 6 व 22 डिग्री सेल्सियस पर र सकता है, जबकि शनिवार को 5 व 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा 7 जनवरी को हल्की बारिश का अंदेशा भी मौसम विभाग जता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें