फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन मिल सकती है गर्मी से राहत, हो सकती है हल्की बारिश

Mon, 24 Jun 2019 04:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
People Cover the face for protect the Sun Light at Rajpath in New Delhi on sunday. Amar ujala photo by G.pal - फोटो : Ashram
विज्ञापन

राजधानी में मौसम विभाग के अनुमान के विपरीत रविवार को पारा एक बार फिर 40.5 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। आंशिक रूप से बादल तो छाए रहे, लेकिन लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.5 और न्यूनतम 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। गर्मी के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। पालम केंद्र पर दिन का सबसे अधिक 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

जाफरपुर में 41.1, आयानगर में 40.4, लोधी रोड पर 39.8, रिज क्षेत्र व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 39.7 और मुंगेशपुर में सबसे कम 39.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इस बीच दिल्ली में नमी के स्तर में भी बढ़ोतरी हुई। दिल्ली में 77 फीसदी नमी दर्ज हुई।
विज्ञापन


सोमवार, मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को दिल्ली का तापमान क्रमश: 36, 35, 37 और 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इन दिनों आसमान में बादल छाये रहने के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें