फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले तीन-चार दिन गर्मी से मिल सकती है राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन-चार दिन गर्मी से मिल सकती है राहत
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन-चार दिन लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने रविवार से मौसम परिवर्तन की उम्मीद जताई है। इस दौरान न केवल आंधी चलेगी बल्कि, हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इससे अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। हालांकि, अभी दिल्ली वालों को मानसून की बारिश के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 43.4 व न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पालम केंद्र पर एक बार फिर पारे ने उछाल मारी। यहां तापमान 45.5 डिग्री और लोधी रोड पर 43.9, रिज में 45.2 और आयानगर में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली में 10 जून को सर्वाधिक तापमान 48 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को धूल भरी तेज आंधी चलने से तापमान में गिरावट हुई थी। शुक्रवार व शनिवार को एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग ने रविवार को धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है। तापमान 40 डिग्री रहने का अनुमान है। 20 जून तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। कहा जा रहा है कि जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है। तब तक गमी, धूप से लोगों को ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें