फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की परेशानी : नई दिल्ली के कई इलाकों में कल नहीं आएगा जल

Tue, 03 Aug 2021 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली जल बोर्ड ने प्रभावित इलाकों के लोगों को पानी की कमी होने पर टैंकर मंगाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Water Tap
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार को पेयजल आपूर्ति नहीं होगी। दिल्ली जल बोर्ड ने प्रभावित इलाकों के लोगों को पानी की कमी होने पर टैंकर मंगाने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार बुधवार को प्रगति मैदान के पास 900 एमएम व्यास किलोकरी मेन लाइन से निकलने वाली 450 एमएम डाया डिस्ट्रीब्यूशन मेन को शिफ्ट करने के लिए इंटरकनेक्शन का कार्य किया जाएगा। 

इस कारण बुधवार को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक प्रगति मैदान, मटका पीर, भैरों मार्ग, राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय, पुराना किला, सुंदर नगर और आसपास के क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति नहीं आएगी। जल बोर्ड ने प्रभावित इलाकों के निवासियों को पानी के भंडारण और पानी के विवेकपूर्ण उपयोग करने की सलाह दी है। इन इलाकों के लोग आपात स्थिति में में केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से टेलीफोन नंबर 011-29819035, 011-23370911, 23378761 व 1916 पर पानी के टैंकरों की मांग कर सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें