फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आपदा से प्रभावित हुई जलापूर्ति सामान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तराखंड में आई आपदा के कारण राजधानी के कुछ इलाकों में प्रभावित जलापूर्ति को सामान्य कर दिया गया है। दिल्ली जल बोर्ड उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने बताया कि भागीरथी जल शोधन संयत्र 100 और सोनिया विहार 80 प्रतिशत क्षमता से काम कर रहे हैं। इससे दक्षिणी, पूर्वी और उत्तर पूर्वी दिल्ली के इलाकों में जलापूर्ति में कोई समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

सोमवार को भागीरथी जल शोधन संयंत्र के दौरे पर आए राघव चड्ढा ने कहा कि आपदा के बाद अपर गंगा कैनाल में लकड़ी, पौधे, कीचड़ और मलबा आने से एंटीयू का स्तर 100 से बढ़कर 8 हजार के पार पहुंच गया था। इससे कुछ इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित हुई थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड को यह गंदगी जल्द से जल्द साफ करने के निर्देश दिए थे। कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत करके गंदगी पर काबू पा लिया। अब गंदगी 90 प्रतिशत तक साफ हो चुकी है।
राघव ने कहा इससे पहले पानी में अधिक गंदगी के कारण सोनिया विहार और भागीरथी जल शोधन संयंत्र की क्षमता को काफी कम करना पड़ा था। ये दोनों प्लांट मिलकर दिल्लीवालों को रोज करीब 250 एमजीडी पानी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें