फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान पर यमुना का जलस्तर, आने वाले दिनों में घटने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। यमुना का जलस्तर में कई दिनों बाद शनिवार को गिरावट दर्ज की गई। शनिवार सुबह 10 बजे पुराने लोहे पुल पर यमुना का जलस्तर 204.23 मीटर दर्ज किया गया। वहीं, शुक्रवार शाम पांच बजे यमुना का जलस्तर 204.41 मीटर दर्ज किया गया था। आने वाले दिनों में जलस्तर में और गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में जलस्तर के कम होने की संभावना है। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से सुबह आठ बजे तक 7,173 क्यूसेक पानी छोड़ा गया जबकि शुक्रवार शाम चार बजे 13,871 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था जो पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक था। हरियाणा से छोड़े गए पानी की मात्रा 10 हजार से 25 हजार क्यूसेक के बीच रही है।
वहीं, दूसरी ओर यमुना में बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुए पूर्वी दिल्ली प्रशासन ने 24 नाव गोताखोरों की टीम के साथ तैयार कर रखी हैं। जिससे जरूरत के समय फौरन राहत व बचाव कार्य किया जा सके। साथ ही यमुना के निचले इलाकों में लगातार प्रशासन द्वारा निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें