फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: बीच सड़क पर कुर्सी डालकर बना रहा था रील, दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जीटी रोड की वारदात
विज्ञापन

आरोपी ने बीच सड़क पर खड़ी की बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर फाॅलोअर्स बढ़ाने के लिए लोग उल्टे-सीधे तरीके अपनाते हैं। शास्त्री पार्क इलाके में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया है। यहां इंस्टाग्राम पर रील बनाने के चक्कर में एक युवक हवालात पहुंच गया। रील बनाने के लिए आरोपी जीटी रोड पर बीच सड़क पर कुर्सी डालकर बैठ गया।
विज्ञापन

यही नहीं, आरोपी ने ट्रैफिक के बीच बीच सड़क पर बाइक भी खड़ी कर दी। पुलिस को जब इसकी भनक लगी तो आरोपी की तलाश कर उसे न्यू उस्मानपुर स्थित उसके घर से दबोच लिया। रास्ता रोककर दूसरों की जान खतरे में डालने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की बाइक, रील बनाने में इस्तेमाल मोबाइल के अलावा अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद करने की सिफारिश की गई है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि पिछले कई दिनों से एक्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में एक बाइक सड़क के बीच खड़ी थी। इसी बीच एक युवक कुर्सी लेकर वहां आता है और बीच सड़क पर कुर्सी डालकर बैठ जाता है। सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन गुजर रहे हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वीडियो बनाने की बात कबूल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें