फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: दौड़ प्रतियोगिता में बर्चस्व और टीना अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। सांसद खेल महोत्सव में रविवार को यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में दौड़ का आयोजन किया गया था। दौड़ में पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से महिला-पुरुष धावकों ने हिस्सा लिया। यह दौड़ 18 वर्ष से लेकर 30 वर्ष के आयु वाले खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया गया। उस दौरान पुरुष वर्ग के 100 मीटर की दौड़ में वर्चस्व ने 10.95 सेकेंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया। अभिषेक ने दौड़ को पूरा करने में 11.59 सेकेंड का समय लिया, उन्हें दूसरा स्थान मिला। तीसरे स्थान पर रहे जतिन ने 11.75 सेकेंड लिया। महिला वर्ग के 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में टीना ने 14.27 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला पद हासिल किया। दूसरे स्थान पर रहीं खुशबू ने दौड़ को 14.32 सेकेंड में पूरा किया, जबकि आकांक्षा ने 14.36 सेकंड में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कॉरपोरेट मामलों और सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें