फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Exit Polls 2022: वोट शेयर में भी भाजपा को बड़ा झटका, जानिए सपा को कितना मिल रहा फायदा? इस सर्वे में दावा

Tue, 08 Mar 2022 05:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

वोट शेयर में भारतीय जनता पार्टी को काफी नुकसान होगा, समाजवादी पार्टी को इसमें फायदा होता नजर आ रहा है। 4-पीएम के सर्वे के अनुसार, 2017 के मुकाबले भाजपा का वोट शेयर 2022 के चुनाव में घटता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में सोमवार को अंतिम चरण के मतदान के बाद चुनाव शोर गुल थम गया। अब सिर्फ 10 मार्च को आने वाले नतीजों का सभी को बेसब्री से इंतजार है, सभी दल अपनी-अपनी पार्टी की जीत का दावा कर रहे हैं। हालांकि सोमवार शाम को एग्जिट पोल भी जारी हुए, इनमें ज्यादातर ने सर्वे में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से वापसी करेगी, वहीं समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन में काफी सुधार होता नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


वोट शेयर में भाजपा को हो सकता है नुकसान
वहीं, वोट शेयर में भारतीय जनता पार्टी को काफी नुकसान होगा, समाजवादी पार्टी को इसमें फायदा होता नजर आ रहा है। 4-पीएम के सर्वे के अनुसार, 2017 के मुकाबले भाजपा का वोट शेयर 2022 के चुनाव में घटता दिखाई दे रहा है। 2017 में भाजपा को 39.67 प्रतिशत वोट मिले थे, जो इस बार घटकर सिर्फ 32 फीसदी ही रहने का अनुमान है। वहीं, समाजवादी पार्टी का वोट शेयर 21.82 प्रतिशत से बढ़कर 41 फीसदी तक पहुंचने के आसार जताए गए हैं। 

गौर रहे कि सोमवार को अलग-अलग न्यूज चैनल और एजेंसियों ने यूपी चुनाव के लिए एग्जिट पोल जारी किए थे। इनमें से 11 ने उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने का अनुमान जताया है, सिर्फ दो एजेंसियों ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया है। देशबंधु और 4-पीएम का एग्जिट पोल में यूपी में सपा की वापसी के आसार हैं। 
विज्ञापन


देशबंधु के एग्जिट पोल के अनुसार, समाजवादी पार्टी को इस बार 228 से 244 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, भाजपा को 134 से 150 सीटें मिलने के आसार हैं। कांग्रेस को एक से नौ, बसपा को 10 से 24 और अन्य के खाते में शून्य से छह सीटें मिलेंगी। 

4-पीएम और द पॉलिटिक्स डॉट इन का सर्वे कह रहा है कि यूपी में इस बार अखिलेश यादव सत्ता पर काबिज होंगे, एग्जिट पोल ने अनुमान जताया कि समाजवादी पार्टी को 238 सीटें मिल सकती हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी 157 सीटों तक सीमित रहेगी। बहुजन समाज पार्टी छह सीटें हासिल कर सकती है और कांग्रेस को एक सीट मिलने के आसार हैं, अन्य को भी एक सीट मिल सकती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें