फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव केस: पीड़िता ने सेंगर की बेटियों और उनके समर्थकों पर लगाया आरोप, कहा- चरित्रहीन साबित करने की साजिश

Sat, 10 Jan 2026 07:56 PM IST
राहुल तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

उन्नाव दुष्कर्म मामले की पीड़िता ने शनिवार को मदद की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि निष्कासित भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर की बेटियां और उनके समर्थक सोशल मीडिया पर उसकी पहचान उजागर कर रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव दुष्कर्म मामले की पीड़िता ने एक बार फिर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की बेटियां और उनके समर्थक लगातार सोशल मीडिया पर उसकी पहचान उजागर कर रहे हैं।

विज्ञापन


शनिवार को जारी किए गए एक वीडियो संदेश में पीड़िता ने अपनी व्यथा सुनाई। उसने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कुलदीप सिंह सेंगर की दोनों बेटियां और उनके समर्थक सक्रिय रूप से उसकी पहचान को सार्वजनिक कर रहे हैं। पीड़िता ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कुलदीप सिंह सेंगर की दोनों बेटियां और उनके समर्थक सोशल मीडिया पर मेरी पहचान सार्वजनिक कर रहे हैं। मैं फेसबुक और सोशल मीडिया पर देख रही हूं। चरित्रहीन साबित करने की साजिश रची जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें