फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक दिल्ली : नई रियायतों के साथ कुछ पाबंदियां बरकरार, आज से मेट्रो-बसों की सीटें हो जाएंगी फुल

Mon, 26 Jul 2021 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की रफ्तार आज से बढ़ने वाली है क्योंकि कुछ रियायतें डीडीएमए ने दी हैं लेकिन कुछ पाबंदियां अभी जारी रहेंगी।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड की वजह से लगे लॉकडाउन से अब सभी को राहत मिल जाएगी। सोमवार से दिल्ली काफी हद तक अपने रंग में दिखेगी। दिल्ली की लाइफ लाइन माने जाने वाले मेट्रो, डीटीसी में सौ प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ चलने से आवागमन की सुविधा लोगों को होगी तो वहीं कार्यालय, बाजार, रेस्टोरेंट, होटल, मॉल, स्पा सेंटर, अस्पताल समेत अन्य जगहों तक पहुंचने में सुविधा होगी।

विज्ञापन


कोविड के दौरान थमीं दिल्ली को आज से रफ्तार मिलेगी। संक्रमण दर में गिरावट को देखते हुए पाबंदियों में काफी हद तक छूट मिल जाएगी। इसे लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई है। लिहाजा अब लोग मल्टीप्लेक्स व सिनेमा हॉल में मनोरंजन कर सकेंगे तो वेलनेस एंड स्पा सेंटर में तरोताजा हो सकेंगे। शादी-समारोह के लिए बैक्वीट हॉल की बुकिंग कर समारोह की तैयारी कर सकेंगे। शादी-समारोह में 100 लोगों के शामिल होने की मिली छूट से बैक्वीट हॉल भी गुलजार हो जाएगा। इसी तरह दिल्ली के करीब पांच हजार स्पा सेंटरों के खुल जाने से रोजगार का संसाधन बढ़ जाएगा। 

स्कूल-कॉलेज, शिक्षण संस्थान, कोचिंग इंस्टीट्यूट, राजनीतिक सम्मेलन, समाजिक सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल-कूद आयोजन, समारोह के आयोजन पर तो पाबंदी रहेगी। अंतिम यात्रा में भी सोमवार से 100 लोग शामिल हो सकेंगे। 
विज्ञापन


जारी दिशा-निर्देश में सिनेमा, मल्टीप्लेक्स भी 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ खुल जाएगा। इसी तरह ऑडिटोरियम, एसेंबली हॉल में भी 50 प्रतिशत क्षमता बैठने की क्षमता के साथ खुलेंगे। रविवार को इसकी तैयारी भी पूरी हो गई है। 

स्पा सेंटर खोलने की तैयारी पूरी
दिल्ली वेलनेस स्पा एसोसिएशन की अध्यक्ष पूजा चटर्जी झा ने बताया कि दिल्ली के सभी स्पा सेंटर खोलने की तैयारी पूरी हो गई है। हालांकि कोविड की वजह से ज्यादातर स्टाफ घर चले गए है। उन्हें बुलाने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली में पांच हजार स्पा सेंटर है जिससे एक लाख से भी अधिक लोग जुड़े है। इतना ही नहीं ब्यूटी प्रोडक्ट से जुड़े लोगों का रोजगार भ्ी वापस पटरी पर लौटेगा। कोविड के तय नियमों के साथ ही स्पा सेंटर खुलेंगे। इसके पहले भी कोविड प्रोटोकॉल का पूरे तरह से पालन किया गया था लिहाजा सोमवार से किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

बैक्वीट हॉल की बुकिंग शुरू
दिल्ली बैक्वीट एसोसिएशन के संजीव नागपाल ने बताया कि डीडीएम के दिशा-निर्देश से साकारात्मकता आई है। शादी-समारोह के लिए बुकिंग की शुरुआत होनी शुरू हो गई है। लोगों में अब आस जगी है कि अभी 100 लोगों की अनुमति मिली है आने वाले दिनों में संख्या में बढ़ोत्तरी भी होगी। लिहाजा अक्तूबर-नवंबर के लिए ज्यादा बैक्वीट हॉल की बुकिंग हो रही है। स्टाफ को भी बुलावा भेजा जा रहा है। रोजगार के साथ दिल्ली की आर्थिक व्यवस्था भी बेहतर होगी।  

बिजनेस से जुड़ी गतिविधिया बेहतर होंगी
बिजनेस टू बिजनेस एक्जिबिशन की अनुमति मिलने से बाजार की स्थिति अच्छी होगी। यूनिटी मॉल ग्रुप के अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देश से मॉल की रौनक तो बढ़ेगी ही साथ ही बिजनेस से जुड़ी गतिविधियां भी बेहतर होंगी। हालांकि मल्टीप्लेक्स खोलने में कुछ वक्त लग सकता है। क्योंकि  इसके लिए तैयारियां करनी होती है। डीडीएमए के गाइड लाइन और लोगों के मनोविज्ञान के देखने के साथ ही मल्टीप्लेक्स खोले जाएंगे। 

इस बार के लिए दिशा-निर्देश 

  • अब 100 फीसदी क्षमता से चलेंगी मेट्रो और डीटीसी बसें
  • कोविड के दौरान थर्मी दिल्ली को एक बार फिर मिलेगी रफ्तार
  • दिल्ली की लाइफ लाइन मेट्रो व डीटीसी 100 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ चलेगी
  • शादी-समारोह में 100 लोगों को शामिल होने की छूट मिली
  • अंतिम यात्रा में अब 20 लोगों की जगह 100 लोगों को जाने की मिली छूट
  • सिनेमा, मल्टीप्लेक्स, ऑडिटोरियम, समारोह स्थल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे
  • कोविड के कड़े दिशा-निर्देश के साथ स्पा सेंटर को भी खोलने की मिली अनुमति
  • स्कूल-कॉलेज, शिक्षण संस्थान, कोचिंग इंस्टीट्यूट, राजनीतिक सम्मेलन, समाजिक सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल-कूद आयोजन, समारोह के आयोजन पर पाबंदी बरकार रखी गई है
  • कई शर्तो के साथ दिल्ली की आर्थिक गतिविधियों को खोलने का निर्देश
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो: आज से सभी सीटों बैठकर सफर करने की इजाजत

मेट्रो में आज से सभी सीटों पर बैठकर यात्रियों को सफर की इजाजत होगी। 492 दिन बाद एक बार फिर मेट्रो की सभी सीटों पर यात्रियों को सफर करने का मौका मिलेगा। हालांकि यात्रियों को अभी भी खड़े होकर सफर करने की इजाजत नहीं दी गई है। कोरोना काल में बंदिशों में मिली इस छूट से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। छूट के बाद भी मेट्रो की एक कोच में अधिकतम 50 यात्रियों को सफर का मौका मिलेगा। कोरोना काल में करीब 10 महीने बाद मेट्रो में शत प्रतिशत सीटों पर सफर की यात्रियों को इजाजत दी गई है।
सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों के मुताबिक सोमवार से मेट्रो की सभी सीटों पर यात्रियों को सफर की इजाजत दे दी गई है। फिलहाल मेट्रो में 50 फीसदी सीटों पर यात्रियों को इजाजत है, जिसे बढ़ाए जाने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। मेट्रो में खड़े होकर सफर करने की यात्रियों को इजाजत नहीं मिली है। 

करीब 20 फीसदी यात्रियों को ही मिलेगा सफर का मौका 
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी)के कार्यकारी निदेशक(कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन) अनुज दयाल के मुताबिक मेट्रो पूर्ण या शत प्रतिशत क्षमता के साथ परिचालन नहीं करेगी। प्रत्येक कोच में अधिकतम 50 यात्रियों को ही सफर की इजाजत होगी जबकि महामारी काल से पहले यह संख्या करीब 300 थी। सभी सीटों पर सफर की इजाजत के बाद भी मेट्रो 17-20 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी। 

सुबह शाम स्टेशनों के बाहर करना पड़ सकता है इंतजार 
स्टेशनों के बाहर यात्रियों को प्रवेश के दौरान पहले की तरह सुबह शाम के वक्त इंतजार करना पड़ सकता है। सभी सीटों पर सफर की इजाजत मिलने के बाद भी मेट्रो स्टेशनों के बाहर भीड़ को सुबह शाम इंतजार करना पड़ सकता है। यात्रियों को मेट्रो परिसर के अंदर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। स्टेशनों पर भीड़ न बढ़े इसके लिए पहले की तरह स्टेशनों के बाहर यात्रियों को किसी भी वक्त रोका जा सकता है। 

मेट्रो रोजाना लगा रही है 5100 फेरे
डीएमआरसी का कहना है कि यात्रियों की सीमित संख्या होने के बावजूद मेट्रो रोजाना 5100 फेरे लगा रही हैं। कोविड प्रोटोकॉल के पालन की अनिवार्यता को ध्यान में रखते हुए फ्रिक्वेंसी में पहले की तरह रखी गई है। कोरोना महामारी से पहले मेट्रो में रोजाना यात्री 60 लाख से अधिक यात्राएं करते थे।

जरूरी हो तो ही मेट्रो में करें सफर 
डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि अत्यंत जरूरी होने पर ही मेट्रो में सफर करें। महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में खुद के साथ साथ सभी की सुरक्षा के लिए यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें