फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने निकाली जनजागरण यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। यूनाइटेड हिंदू फ्रंट की रोहताश नगर इकाई ने हिन्दू जनजागरण मोटर साइकिल यात्रा का आयोजन किया। यात्रा के जरिये हिन्दू समाज को जात-पात से ऊपर उठकर एकजुट होने का संदेश दिया गया। यह यात्रा रोहताश नगर विधानसभा अध्यक्ष सौरभ मित्तल के नेतृत्व में किया गया। यात्रा हनुमान मंदिर शाहदरा चौक से शुरू हुई और कबूल नगर, लोनी रोड, नत्थू कॉलोनी चौक, मंडोली रोड, मानसरोवर पार्क, लाल बाग सहित विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए यूनाइटेड हिंदू फ्रंट भवन के पास पूरी की गई। उस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी मनदीप गोयल ने समाज में एकता और जागरूकता बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया। पूर्णिमा शर्मा, सीमा सिंह, अनमोल शर्मा, राज भाटिया, विकास अरोड़ा, तुषार शर्मा, राजन अग्रवाल, प्रवीण जैन, रवि कुमार, यश सिंह, टीनू जिंदल समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
फिरदौस आलम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें