फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की सरकारी कार को टक्कर मारी, आरोपी कार चालक ने पी रखी थी शराब

Sat, 21 May 2022 05:27 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

तुगलक रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक मोहिंदर सिंह संधू को गिरफ्तार कर लिया। जमानती धारा होने के कारण बाद में उसे थाने से ही छोड़ दिया।
विज्ञापन
पीयूष गोयल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की सरकारी कार को बृहस्पतिवार दोपहर एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। उस समय केंद्रीय मंत्री कार में नहीं थे। टक्कर मारने वाले कार चालक ने शराब पी रखी थी।

विज्ञापन


तुगलक रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक मोहिंदर सिंह संधू को गिरफ्तार कर लिया। जमानती धारा होने के कारण बाद में उसे थाने से ही छोड़ दिया।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री के ड्राइवर सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह पीयूष गोयल की कार से जाकिर हुसैन मार्ग पर स्थित ओबरॉय होटल जा रहा था। जब वह जाकिर हुसैन मार्ग पर काका नगर साइड पहुंचा, तो पीछे से आ रही अन्य कार ने जबरदस्त तरीके से टक्कर मार दी।

जब सुनील ने बाहर निकलकर देखा तो टक्कर मारने वाले कार चालक ने शराब पी रखी थी। मेडिकल जांच में  आरोपी चालक मोहिंदर सिंह के शराब पीने की पुष्टि हो गई। सुनील कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर मोहिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी कार को जब्त कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें