फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, डॉक्टर बोले- हालत स्थिर

Mon, 01 May 2023 01:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जानकारी के अनुसार केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री को रविवार रात 10.50 पर सीने में जकड़न की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीने में दर्द की शिकायत के बाद केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को एम्स में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री की हालत अब स्थित है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री को रविवार रात 10.50 पर सीने में जकड़न की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेड्डी कार्डियो न्यूरो सेंटर में दाखिल हैं।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री को कार्डियो न्यूरो सेंटर की हृदय देखभाल इकाई में भर्ती कराया गया है। इससे पहले दिन में, केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में भारत की विरासत, इतिहास और संस्कृति पर प्रकाश डाला गया है।
विज्ञापन


रेड्डी यहां ‘नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट’ (एनजीएमए) में रेडियो कार्यक्रम की 100वीं कड़ी के उपलक्ष्य में ‘जन शक्ति: एक सामूहिक शक्ति’ प्रदर्शनी के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें