फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं जज की बेटी हूं': दिल्ली मेट्रो में भिड़ीं दो महिलाएं, पुलिस वाली के सामने देती रही गाली; देखें वीडियो

Sat, 09 Sep 2023 08:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं के बीच लड़ाई का  40 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। वीडियो में मारपीट, गाली गलौच और बीच बचाव देखा जा सकता है। झगड़ा कर रही महिलाओं के बीच महिला पुलिस कर्मी भी नजर आ रही है।
विज्ञापन
मेट्रो में दो महिलाओं की लड़ाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो में अक्सर आपने कभी डांस या रोमांस तो कभी  लड़ाई के वीडियो देखे होंगे। ये वीडियो अब आम हो चले हैं। ऐसा ही एक ताजा वीडियो दो महिलाओं के बीच मारपीट का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिलाओं के बीच गाली गलौच, मारपीट और बीच बचाव हो रहा है। मेट्रो का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


मेट्रो के एक कोच के अंदर दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो रही है। यह वीडियो एक्स पर @PRASHU_PP नाम के अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। वीडियो के अंदर एक काले कपड़े पहने महिला दूसरी महिला से मारपीट कर रही है, साथ ही उसे गंदी गंदी गालियां दे रही है। दोनों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ। 40 सेकेंड का वीडियो है। इस वीडियो में काले कपड़े पहने महिला दूसरी पीला सूट पहने हुए महिला से झगड़ा कर रही है। 



महिला कहते हैं कि मैं जज की बेटी हूं। तुम्हें छोड़ूंगी नहीं। इसी बीच कोच में मौजूद एक खाकी वर्दी पहने महिला बीच बचाव करती है। उसके साथ अन्य कई यात्री भी लड़ाई में बीच बचाव कर रहे हैं।  जानकारी के लिए बता दें कि वीडियो पर रोकथाम लगाने के लिए दिल्ली मेट्रो पहले ही सख्त निर्देश जारी कर चुकी है। लेकिन इसके बावजूद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें