फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tomato Flu: पूर्वी दिल्ली के एक स्कूल में मिले टोमेटो फ्लू के दो संदिग्ध मरीज

Fri, 26 Aug 2022 04:42 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

मामले की पुष्टि होने के बाद स्कूल प्रशासन ने कक्षा को सील कर दिया है। इस बीच अन्य बच्चों की कक्षाएं प्रभावित न हो, इसको देखते हुए ऑनलाइन कक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
टोमैटो फ्लू(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में घटते कोरोना के मामलों के बीच पूर्वी दिल्ली के मदर ग्लोबल स्कूल में टोमेटो फ्लू का संदिग्ध मामला सामने आया है। स्कूल की कक्षा तीन के दो छात्रों में टोमेटो फ्लू के लक्षण मिले हैं। 

विज्ञापन


मामले की पुष्टि होने के बाद स्कूल प्रशासन ने कक्षा को सील कर दिया है। इस बीच अन्य बच्चों की कक्षाएं प्रभावित न हो, इसको देखते हुए ऑनलाइन कक्षा का आयोजन किया जाएगा। स्कूल प्रिंसिपल के मुताबिक, दोनों बच्चे सुरक्षित हैं और अपने घरों में मौजूद हैं। 

स्कूल प्रशासन ने डॉक्टरों से संपर्क साधा है, जिनकी सलाह पर कक्षा को सील किया गया है। ऐसे में वायरस की श्रंखला टूटने में मदद मिलेगी। विशेषज्ञ की माने तो इस बीमारी से सबसे अधिक खतरा बच्चों को है। टोमेटो पॉक्स के मामले की पहली पुष्टि सबसे पहले केरल में हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें