फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक से आई फ्लाइट में दो यात्रियों की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस ने इराक एंबेसी को सूचना दी

Tue, 19 Jan 2021 02:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इराक से आई फ्लाइट में दो यात्रियों की संदिग्ध हालत में होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लैडिंग करते हुए बुजुर्ग समेत दोनों यात्रियों की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों यात्रियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया और इराक एंबेसी को सूचना दे दी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस दोनों व्यक्ति की मौत को स्वभाविक बता रही है। आईजीआई एयरपोर्ट डीसीपी राजीव रंजन ने बताया कि इराक से आई फ्लाइट में दो यात्रियों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस अधिकारियों के अनुसार इराक एयरवेज की फ्लाट्स आईएस-443 17 जनवरी को 139 यात्रियों को लेकर इराक से दिल्ली लेकर आई थी। फ्लाइट जब आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड कर रही थी तभी दो इराकी नागरिक अब्बास हिलाल फय्याध (60) और नौमान मोहम्मद स्वादी (54) बेसुध हो गए। लैंडिंग के बाद दोनों को आईजीआई एयरपोर्ट पर स्थित मेदांता अस्पताल के क्लीनिक में ले जाया गया, जहां डॉक्टरां ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों ही बगदाद, इराक के रहने वाले थे। डायल की ओर से इसकी सूचना आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस को दी गई। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों ही यात्रियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों मेडिकल वीजा पर इलाज कराने दिल्ली आए थे। उनके परिजन भी साथ में थे। दोनों ही यात्रियों क परिजनों ने गुरुग्राम स्थित अस्पतालों में समय लिया हुआ था। ये भी बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट में ज्यादातर बीमार लोग इलाज कराने भारत आते हैं। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा होगा कि दोनों की मौत कैसे हुई है। इराक एंबेसी से सहमति मिलने के बाद दोनों यात्रियों के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ये पता लगेगा कि दोनों की कैसे मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें