फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: महिला समेत दो म्यांमार नागरिक संदिग्ध हालात में लापता, विकासपुरी के बुढेला गांव में रहते थे दोनों

Tue, 22 Nov 2022 09:46 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस दोनों के संपर्क में रहने वालों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों बुढेला स्थित एक कमरे में रह रहे थे। एफआरआरओ के निर्देश पर दोनों को यहां के रोहिंग्या शरणार्थी समिति और दिल्ली पुलिस की निगरानी में रखा गया था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहिंग्या शरणार्थी समिति और पुलिस की देखरेख में विकासपुरी के बुढेला गांव में रह रहे म्यांमार नागरिक हसीना बेगम और अरफातुल्ला संदिग्ध हालात में लापता हो गए। फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) की शिकायत पर विकासपुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

पुलिस दोनों के संपर्क में रहने वालों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों बुढेला स्थित एक कमरे में रह रहे थे। एफआरआरओ के निर्देश पर दोनों को यहां के रोहिंग्या शरणार्थी समिति और दिल्ली पुलिस की निगरानी में रखा गया था। उन्हें संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी उच्चायुक्त की ओर कार्ड भी जारी किया गया था। विदेशी नागरिक होने के कारण इन पर एफआरआरओ कार्यालय की ओर से भी नजर रखी जा रही थी। 15 नवंबर को दोनों अपने पते से लापता हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें