फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: कुत्ते की पीटकर हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई, चार छात्र गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल

Tue, 22 Nov 2022 08:59 AM IST
Digvijay Singh एएनआई, नई दिल्ली

सार

वारदात के कुछ दिनों बाद दिल्ली पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को अब गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि चारों छात्र दिल्ली के डॉन बॉस्को टेक्निकल इंस्टीट्यूट कॉलेज के छात्र हैं घटना के वायरल वीडियो के सामने आने के बाद इलाके की एक महिला द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद शनिवार को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
कुतिया की हत्या के आरोप में चार गिरफ्तार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली डॉन बॉस्को टेक्निकल इंस्टीट्यूट के 4 छात्रों को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में एक गर्भवती कुतिया को पीट-पीट कर मार डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने बताया कि कुत्ते के भौंकने से वे परेशान थे। बता दें कि छात्रों के एक समूह ने एक गर्भवती स्ट्रीट डॉग की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। छात्रों की इस दरिंदगी का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। 

विज्ञापन

वारदात के कुछ दिनों बाद दिल्ली पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को अब गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि चारों छात्र दिल्ली के डॉन बॉस्को टेक्निकल इंस्टीट्यूट कॉलेज के छात्र हैं घटना के वायरल वीडियो के सामने आने के बाद इलाके की एक महिला द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद शनिवार को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें