फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र आज से, हंगामा होने के आसार 

Mon, 03 Jan 2022 09:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

विपक्ष आबकारी नीति पर सरकार को घेरेगा। वहीं, सत्ता पक्ष इस नीति से एक कदम पीछे हटने के मूड में नहीं है। साथ ही सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर भी सत्ता पक्ष व विपक्ष सदन में आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन
Delhi Vidhan Sabha Session - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र आज शुरू हो रहा है। सत्र एक बार फिर हंगामेदार होने के आसार है। विपक्ष आबकारी नीति पर सरकार को घेरेगा। वहीं, सत्ता पक्ष इस नीति से एक कदम पीछे हटने के मूड में नहीं है। साथ ही सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर भी सत्ता पक्ष व विपक्ष सदन में आमने-सामने होंगे। ताजा विवाद एमसीडी द्वारा संचालित राजन बाबू टीवी अस्पताल की जर्जर इमारत को लेकर सरकार व भाजपा के बीच टकराव हो सकती है।
विज्ञापन


सत्र की अवधि छोटी होने की वजह से विपक्ष जहां जनहित के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है तो वहीं सरकार भी एमसीडी में भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर हावी रहने की रणनीति तैयार की है। विपक्ष ने सत्ता पक्ष को कठघरे में खड़ा करने के लिए पांच सूत्रीय कार्यक्रम तैयार किया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें