फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएनजी पंप पर हुई कहासुनी में दो भाइयों को मारी गोली, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। केएन काटजू मार्ग इलाके में शुक्रवार दोपहर सीएनजी पंप पर हुई कहासुनी में कार सवारों ने खजूरी गांव निवासी ममेरे भाइयों यश (22) और अर्जुन (22) को गोली मार दी। इसमें कानून के विद्यार्थी यश की मौत हो गई, जबकि सेक्टर 15 स्थित पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के छात्र अर्जुन की हालत नाजुक है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस को छानबीन में पता चला कि दोनों युवकों को कई गोलियां मारी गई हैं। मौके से पुलिस को आधा दर्जन खोखे पड़े मिले। पुलिस ने घटना की जानकारी दोनों युवकों के परिजनों को देकर जांच शुरू की। इसमें पता चला कि दोनों पंप पर सीएनजी भरवाने आए थे। यहां कार सवार युवकों से उनकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। दोनों भाइयों ने मिलकर एक युवक को पीट दिया।
इसके बाद युवकों ने पिस्टल निकालीं और दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इसके बाद वे कार लेकर फरार हो गए। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सीएनजी पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों की कार का नंबर मिल गया है। अब इसके मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें