फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूर पिता पड़ी बुरी नजर: कोविड पीड़ित बेटे के इलाज के पैसे ले उड़े बदमाश, पुलिस ने दो झपटमारों को दबोचा

Thu, 27 May 2021 02:08 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अहमदाबाद, गुजरात निवासी रवि श्रीवास्तव बेटी प्रिया के साथ साकेत स्थित होटल शेरेटन में ठहरे हुए हैं। उनका बेटा अतुल कोविड होने के कारण बत्रा अस्पताल में भर्ती है और वेंटीलेटर है।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद, गुजरात का एक व्यक्ति अपने कोविड-19 पीड़ित बेटे का बत्रा अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। उनका बेटा वेंटीलेटर पर है। 20 मई को वह अस्पताल से होटल जा रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने उनकी कार का टायर पंचर होने की बात कहकर पैसे व अन्य सामान उड़ा लिया। साकेत थाना पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन, 14000 रुपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली है। पकड़े गए एक बदमाश के खिलाफ 35 अपराधिक मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अहमदाबाद, गुजरात निवासी रवि श्रीवास्तव बेटी प्रिया के साथ साकेत स्थित होटल शेरेटन में ठहरे हुए हैं। उनका बेटा अतुल कोविड होने के कारण बत्रा अस्पताल में भर्ती है और वेंटीलेटर है। वह 20 मई को बेटी के साथ होंडा सिटी कार से अस्पताल से होटल जा रहे थे। रात करीब पौने दस बजे जब वह डिपसार कॉलेज के पास पहुंचे तो बाइक पर दो युवक आए। युवकों ने रवि श्रीवास्तव से कार को रूकवा कर कहा कि उनकी कार का एक टायर पंचर हो गया है।रवि श्रीवास्तव ने जैसे ही कार रोकी बदमाश कार में रखा बैग लेकर फरार हो गए। बैंग में दो मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और 90 हजार रुपये थे। रवि ने अगले दिन इसकी शिकायत पुलिस में की। मामला दर्जकर साकेत थानाध्यक्ष अनिल मलिक की देखरेख में एसआई दिनेश कुंडू व पीएसआई जोगिन्द्र की टीम ने जांच शुरू की। 

जांच के बाद थानाध्यक्ष अनिल मलिक की टीम ने मदनगीर निवासी सूरज उर्फ माइकल (26) और रोहित को गिरफ्तार कर लिया। सूरज के खिलाफ 35 अपराधिक मामले दर्ज हैं और वह 15 अप्रैल को ही जेल से बाहर आया था। रोहित 12 मई को जेल से बाहर आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें