फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: वीजा खत्म होने के बाद चोरी छिपे रह रहे दो बांग्लादेशी धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के एक होटल में बिना वैध वीजा के चोरी-छिपे रह रहे दो बांग्लादेशियों अमजद हुसैन और जसीम मोल्ला को स्पेशल स्टाफ की फॉरेनर सेल ने पकड़ा है। दोनों ने भारत में डबल-एंट्री वीजा के साथ प्रवेश किया था, लेकिन 15 दिनों की अवधि समाप्त होने के बाद भी दोनों गैरकानूनी तरीके से दिल्ली में रह रहे थे।
विज्ञापन

मध्य जिले के पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि विदेशी नागरिकों के वीजा स्टेटस की जांच के लिए इलाके में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक होटल में कुछ संदिग्ध लोगों के रहने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने होटल में छापा मारकर दोनों के वीजा का सत्यापन किया। जांच में वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी उनके गैरकानूनी तरीके से रहने की बात सामने आई। टीम ने दोनों नागरिकों को पकड़कर फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) के सामने पेश किया। इसके बाद एफआरआरओ ने प्रतिबंध आदेश जारी किए, जिसके तहत उन्हें दिल्ली के सराय रोहिल्ला स्थित सेवा धाम डिटेंशन सेंटर में रखने का निर्देश दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें