फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट का झांसा देकर 50 लाख रुपये ठगने वाले दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में बहादुरगढ़ के लिए भी
विज्ञापन

प्लाट का झांसा दे 50 लाख
रुपये ठगने वाले दो दबोचे
हरियाणा में बहादुरगढ़ की गंगा एसोसिएट्स के हैं निदेशक, दो पहले ही आ चुके हैं गिरफ्त में
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बहादुरगढ़ स्थित गंगा सिटी परियोजना में प्लॉट देने का झांसा देकर निवेशकों से 50 लाख ठगने के मामले में गंगा एसोसिएट्स के दो निदेशकों ढिचाऊं कलां निवासी विजेंद्र सिंह (52) और विपिन गार्डन निवासी दिलीप कुमार (46) को गिरफ्तार किया है।
ईओडब्ल्यू के संयुक्त आयुक्त डॉ. ओपी मिश्रा ने बताया कि अशोक कुमार और अन्य निवेशकों ने वर्ष 2018 में ठगी की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि गंगा एसोसिएट्स के निदेशकों विजेंद्र, दिलीप, अजय कुमार, हेमराज और राजवीर सिंह ने बहादुरगढ़ के गुभाना खेरी में गंगा सिटी परियोजना में प्लॉट देने का वादा कर उनसे निवेश कराया। करीब 24 लोगों ने 50 लाख रुपये लगाए। बाद में पता चला कि परियोजना के विकास के लिए सरकार से अनुमोदन नहीं लिया गया है। काफी दिन बाद भी निवेशकों को प्लॉट नहीं मिले और न ही आरोपियों ने पैसे लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओडब्ल्यू को जांच में पता चला कि विजेंद्र और दिलीप ने अजय कुमार, हेमराज और राजवीर से मिलकर यह फर्जीवाड़ा किया। छानबीन में पता चला कि उनके पास जमीन था ही नहीं, सिर्फ किसानों से खरीदने का एग्रीमेंट था। परियोजना के लिए जिला टाउन प्लानर से कोई अनुमति नहीं थी। उन्होंने जमीन खेती की होने का तथ्य भी छिपाया। सब इंस्पेक्टर चेतन मांडिया के नेतृत्व वाली टीम ने अजय कुमार और हेमराज को पिछले महीने गिरफ्तार किया था। 21 जनवरी को पुलिस ने विजेंद्र और दिलीप को दबोचा गया। विजेंद्र सिंह ने एयरफोर्स से सेवानिवृत्त होने के बाद प्रॉपर्टी डीलिंग शुरू की थी। दिलीप काफी पहले से प्रॉपर्टी डीलिंग कर रहा था। वर्ष 2015 में इन्होंने परियोजना की शुरुआत कर लोगों से निवेश कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें