फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: जीटीबी अस्पताल में चोरी करते दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में सरकारी सामान चोरी करने के आरोप में अस्पताल प्रशासन ने दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों की पहचान राजेश और प्रिंस के रूप में हुई है। अस्पताल प्रशासन का आरोप है कि दोनों 10-12 दिन से अस्पताल में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, मंगलवार को दोनों आरोपी वार्ड संख्या 259 में पहुंचे थे। यहां लगे एसी का सामान निकालने के दौरान कर्मचारियों की नजर उन पर पड़ गई। कर्मचारियों ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी का सामान कहां ले जाया गया और इस मामले में उनके साथ कोई और व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। मामले की जांच जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें