फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सजग : पुलिस ने 33 लोगों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने ऑपरेशन सजग के तहत कार्रवाई कर 33 लोगों को पकड़ा है। इनमें अवैध बांग्लादेशी नागरिक, झपटमार, नशा तस्कर और जुआ खेलने वाले शामिल हैं। पुलिस ने 37 चोरी और झपटमारी के मोबाइल, 3.116 किलो गांजा, आठ दोपहिया वाहन और दो बटनदार चाकू बरामद किए हैं। पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि टीमों ने गश्त, तकनीकी निगरानी और सूचना के आधार पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

शालीमार बाग से पिंटू के पास 26 मोबाइल मिले। मॉडल टाउन में आकाश और रिंकू से पांच मोबाइल व चोरी की बाइक बरामद हुई। आकाश पर पहले से 16 मामले दर्ज हैं। अशोक विहार में बदमाश आजाद से 2.016 किलो गांजा मिला। महेंद्र पार्क में देवराज से 1.100 किलो गांजा बरामद हुआ। आदर्श नगर में हुन्नी और मुखर्जी नगर में मनीष उर्फ मोनू को बटनदार चाकू के साथ पकड़ा गया। दोनों के पास चोरी के वाहन भी मिले। जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर कुल 85,150 रुपये बरामद किए गए। इसके अलावा भी कई आरोपी पकड़े गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें