फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : बड़े ब्रांड के नाम पर नकली घी बेचने की थी तैयारी, टेंपो चालक दबोचा

Sat, 18 Apr 2020 08:24 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

लॉकडाउन में एक बड़े ब्राड के नाम पर नकली घी की सप्लाई की जा रही थी। मंगोलपुरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ऑटो चालक को 600 लीटर नकली घी के डिब्बों के साथ पकड़ लिया। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


बाहरी दिल्ली के डीसीपी डॉ. ए.कॉन के मुताबिक, 14 अप्रैल को मंगोलपुरी पुलिस लॉकडाउन का पालन कराते हुए चेकिंग कर रही थी। रामलीला मैदान के ए ब्लॉक के पास पिकेट पर तैनात थाने के सिपाही सुनील मोगा और नवीन ने एक टेंपो को रोका तो उसमें बड़े ब्रांड के घी के सैकड़ों डिब्बे रखे हुए थे।

पुलिस ने चालक से माल के कागजात दिखाने को कहा तो वह घबरा गया। इसके बाद मामला संदिग्ध दिखते हुए मौके पर एसएचओ विजय कुमार कटारिया भी पहुंच गए। सख्ती से चालक से पूछताछ की गई तो उसने इस नकली घी को दिल्ली के कई इलाकों में खपाने की बात स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक नीरज को गिरफ्तार कर टेंपो को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अब यह पता लगाने में लगी है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में नकली घी को कहा से लाया जा रहा था और इसके पीछे कितने लोग हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें