फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब निजी गार्ड के साथ चलेंगी टूरिस्ट ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। टूरिस्ट ट्रेनों में अब मुसाफिरों की सुरक्षा के लिए निजी गार्ड तैनात होंगे। गार्ड यात्रियों के साथ ही सामान की भी रखवाली करेंगे। दरअसल रेलवे ने टूरिस्ट ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए निजी गार्ड तैनात करने का निर्णय लिया है। कोविड-19 संक्रमण कम होने के साथ ही आईआरसीटीसी ने टूरिस्ट ट्रेनें चलाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। पर्यटन उद्योग में उत्साह को देखते हुए केरल, गोवा, कश्मीर, अंडमान, गुजरात में कच्छ के रण और
विज्ञापन

उत्तर पूर्व क्षेत्र क्षेत्र के लिए टूरिस्ट ट्रेन चलाएगी। इसके साथ ही ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के साथ ही पधारो राजस्थान के लिए डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन चलेगी। नई ट्रेन में दो भोजनयान, एक आधुनिक रसोईघर, कोच स्नानागार में शॉवर, सेंसर आधारित वॉशरूम फंक्शन, पैरों के मसाज की सुविधा भी होगी। आईआरसीटीसी के अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा सर्वप्रथम है, लिहाजा ट्रेन में निजी सुरक्षा गार्ड भी
तैनात किए गए हैं।
ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए 3 फरवरी को चंडीगढ़ से डीलक्स ट्रेन चलेगी। ज्योतिर्लिंग, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर मंदिरों के साथ-साथ गुजरात में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक जाएगी। दिल्ली, सफदरजंग, आगरा और ग्वालियर में तीन बोर्डिंग जगह इस ट्रेन के लिए निर्धारित किया गया है। पधारो राजस्थान ट्रेन 12 फरवरी को दिल्ली सफदरजंग से चलेगी।
विज्ञापन

4 रात और 5 दिन के टूर में जैसलमेर में ग्रेट थार रेगिस्तान, किले, जैन मंदिर, राजपूत विरासत का भ्रमण कराया जाएगा। देखो अपना देश नाम के टूर पैक के लिए ज्योतिर्लिंग एवं स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए प्रति व्यक्ति 26,790 रुपया और पधारों राजस्थान के लिए 22,830 प्रति व्यक्ति खर्च करना होगा। एलटीसी की सुविधा का भी लाभ यात्री उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें