फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना का कहर : बीते 24 घंटे में 3567 नए मामले आए सामने, 10 मरीजों की मौत

Sat, 03 Apr 2021 05:14 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण बेहद तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 3,567 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की, जो करीब चार माह बाद दूसरी बार अधिकतम मामले दर्ज किए गए। इससे पहले बीते साल 3 दिसंबर को 3734 संक्रमित मिले थे। बढ़ते मामलों के साथ इस दिन की संक्रमण दर भी 4.48 फीसदी हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 12,647 हजार हो गई है। स्वस्थ होने पर 2,904 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली।  

 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हुई और 2904 मरीजों ने संक्रमण को मात दी। राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 6,72,381 हो गई है। इनमें 6,48,674 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कुल 11,060 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 12,647 हो गई है। इनमें से 2441 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 29 और होम आइसोलेशन में 6569 रोगियों का इलाज किया जा रहा है।

विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 79,617 लोगों की जांच की गई। आरटीपीसीआर तरीके से 57,296 और रैपिड एंटीजन से 22,321 टेस्ट हुए। अब तक 1 करोड़ 48 लाख 20 हजार 8 सौ 57 सैंपल की जांच हो चुकी है। वहीं शुक्रवार को 3594 मामले सामने आए थे और 14 लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को बुलाई आपात बैठक में कहा कि कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसके बाद भी राजधानी में लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है। अगर बाद में संक्रमण बहुत तेजी से होता है तो सभी से आवश्यक विचार-विमर्श करके इस पर निर्णय लिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि कोरोना की यह चौथी लहर है, लेकिन अनुभव बताते हैं कि यह कम घातक है और लोगों को अस्पतालों में भर्ती होने की कम आवश्यकता पड़ रही है। लोग घरों पर रहकर ही इलाज करा ले रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से हर आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीनेशन सुविधा देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें