किसान टैक्टर रैली सिंघु बॉर्डर से शुरू होकर संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, डीटीयू, शाहबाद डेयरी, बरवाला गांव, पूठखुर्द गांव, कंझावला टी पाइंट, कंझावला चौक, कुतुगगढ़, औचंडी बॉर्डर होकर खरखोदा टोल प्लाजा तक जाएगी।
सिंघु टैक्टर रैली से ये मार्ग प्रभावित होंगे
एनएच-44 की ओर जाने वाले ट्रैफिक को सिंघु शनिमंदिर, अशोक फर्म/जानती टॉल, हमीदपुर, सुंदरपुर माजरा, जिंदूपुर, मुखेलपुर, कादीपुर, कुशक कॉलोनी, मुकरबार चौक और जीटीके डिपो से परिवर्तित किया जाएगा। बवाना रोड की तरफ जाने वाला ट्रैफिक जेल रोड, केएनके मार्ग, जी3एस मॉल, मधुवनी चौक, रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन, रिठाला चौक, पांसाली चौक, हेलीपेड टी पाइंट, उत्सव रोड, डीएसआईआईडीसी रोड सेक्टर-4, नरेला बवाना रोड, चित्रा धर्मकांटा, डीएसआईआईडीसी गोलचक्कर व झंडा चौक से परिवतित किया जाएगा। कंझावला रोड की तरफ जाने वाला ट्रैफिक कराला, कंझावला गांव, जौंटी टॉल, कुतुबगढ़ और गढ़ी रोड से परिवर्तित किया जाएगा।
इन मार्गों पर आने से बचें
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि वह एनएच-44, जीटीके रोड, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, बादली मेट्रो स्टेशन, बादली बवाना रोड, बवाना से बवाना चौक तक, बवाना कंझावला रोड, कंझावला रोड से औचंडी बॉर्डर तक आने से बचें।