विश्व होम्योपैथी दिवस को लेकर राजधानी में दो दिवसीय सम्मेलन शुरू होगा। शनिवार से शुरू होने वाले इस सम्मेलन में होम्योपैथी चिकित्सा के उपचार पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
नई दिल्ली स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनेवाल करेंगे। जानकारी के अनुसार आयुष मंत्रालय के अधीन केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (सीसीआरएच) की ओर से वैज्ञानिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. सुभाष कौशिक ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य होम्योपैथिक उपचार की उपलब्धता, पहुंच और गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए होम्योपैथिक शिक्षकों, शोधकर्ताओं, चिकित्सकों व छात्रों की क्षमता संग कौशल का निर्माण करना है।