नई दिल्ली। रतनगढ़ जंक्शन-बीकानेर जंक्शन रेलखंड पर घुमावदार मोड़ (कर्व) को ठीक करने के लिए काम किया जाएगा। इसके चलते उत्तर रेलवे ने दो ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया है। दोनों ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से रवाना होंगी। यह बदलाव 22 दिसंबर और पांच जनवरी को लागू रहेगा। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 14718 हरिद्वार-बीकानेर को हरिद्वार से निर्धारित समय शाम 5:55 बजे के बजाय 90 मिनट की देरी से रवाना किया जाएगा। वहीं, ट्रेन संख्या 12457 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर को दिल्ली सराय रोहिल्ला से निर्धारित समय रात 1:00 बजे के बजाय 85 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। ब्यूरो